शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

कविता

 



बीज

डॉ. सुरिन्दर कुमार

बीज,

तुम में,

 छिपे हैं,

निर्विकल्प आकार ।

तुम हो स्रष्टा,

नव-सृष्टि के ।

तुम्हीं हो,

 प्रारब्ध,

इति के।

तुम्हीं हो,

अस्वादित,

स्वादों का आधार।

तुम हो,

 त्रिकाल दर्शी,

   भूत, भविष्य,और वर्तमान के।

तुम हो,

त्रिगुणी।

सत्व, रजस, तमस से है,

अटूट सम्बन्ध,

 तुम्हारा ।

***

   

  डॉ. सुरिन्दर कुमार

पंचकूला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुस्तक चर्चा

  हाना (हाइगा संग्रह) सत्या शर्मा ‘कीर्ति’ प्रिय मित्र कंचन जी , आदरणीया ऋता शेखर दी एवं चित्रकार प्रियांशू डोकानिया जी का साझा   हाइग...