(वीडियो देखने के लिए 👆👆क्लिक करें)
बुराँस की नई कली
किवाड़ खोलकर चली
सखी बसंत आ गया, दिशा-दिगंत छा गया
पहाड़ियों का यह नगर
प्रेम गीत गुनगुना रहा
मुक्त भाव नदी-निर्झर
सुर-संगीत झनझना रहा
पर्वतों के कंठ में सुवास-
सुरा घोल कर चली
सखी बसंत आ गया,
धवल हिमवंत भा गया
ये डाल-डाल झूमेगा
नव पात-पात घूमेगा
मन में आस है भरी
शाख सब होंगी हरी
एक किरण छू गई नन्ही-सी डोल कर चली
सखी बसंत आ गया, अम्बर-पर्यंत छा गया
किवाड़ गाँव के विकल
झूमकर खुलेंगे कल
अब रंग जाएँगे बदल
पहाड़ सब जाएँगे सँवर
कानों में प्रेम के मीठे बोल, बोलकर चली
सखी बसंत आ गया, शकुंतला-हिय दुष्यंत छा गया ।।
डॉ. कविता भट्ट







