शनिवार, 30 अगस्त 2025

व्याकरण विमर्श

 


सहायक क्रिया

डॉ. योगेन्द्रनाथ मिश्र

वाक्य में यदि एक से अधिक क्रियावाची शब्द हों तो उनमें एक मुख्य क्रिया होती है और शेष क्रियावाची शब्द सहायक क्रिया कहे जाते हैं।

वाक्य का अर्थ जिस क्रिया में निहित होता है, उसे मुख्य क्रिया कहते हैं।

वाक्य में एक से अधिक सहायक क्रियाएँ हो सकती हैं।

वह कहानी लिखता है।

इस वाक्य में एक मुख्य क्रिया (लिखता) तथा एक सहायक (है) है।

वह कहानी लिख रहा है।

इसमें एक मुख्य क्रिया (लिख) और दो सहायक क्रियाएँ (रहा तथा है) हैं।

जिन वाक्यों में एक ही क्रियावाची शब्द होता है, उसमें कोई सहायक क्रिया नहीं होती। केवल मुख्य क्रिया होती है।

वह गया।

वह पढ़ेगा।

तुम बैठो।

वह आए।

डॉ. योगेन्द्रनाथ मिश्र

40, साईंपार्क सोसाइटी, वड़ताल रोड

बाकरोल-388315,

आणंद (गुजरात)

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अगस्त 2025, अंक 62

  शब्द-सृष्टि अगस्त 2025 , अंक 62 विशेषांक दिन कुछ ख़ास है! प्रसंगवश परामर्शक (प्रो. हसमुख परमार) की कलम से....  1. पुष्प और पत्थर की...