रविवार, 30 मार्च 2025

व्याकरण विमर्श

 


पदबंध

डॉ. योगेन्द्रनाथ मिश्र

वह पत्थर की तरह लुढ़क कर गिरा।

इस वाक्य में रेखांकित (पत्थर की तरह) कौन सा पदबंध है?

उसी का स्पष्टीकरण करने का प्रयास मैंने किया है  -

'वह' की विशेषता नहीं बताई जा रही है।

वह के 'गिरने' की रीति बताई जा रही है।

वह कैसे गिरा?

वह लुढ़क कर गिरा।

फिर प्रश्न होता है -

कैसे लुढ़का?

उत्तर है -

पत्थर की तरह लुढ़का।

'पत्थर की तरह' का संबंध 'लुढ़कने' से है।

और 'लुढ़कने' का संबंध गिरने से है।

गिरना क्रिया है।

'लुढ़क कर' क्रियाविशेषण है।

तो फिर 'पत्थर की तरह' क्या है?

'पत्थर की तरह' 'लुढ़क कर' का विशेषण है।

'लुढ़क कर' क्रियाविशेषण है।

इस तरह यह स्पष्ट होता है कि 'पत्थर की तरह' क्रियाविशेषण (लुढ़क कर) का विशेषण है।

यानी प्र-क्रियाविशेषण।

प्र-विशेषण की तरह।

वाक्य है -

वह पत्थर की तरह लुढ़क कर गिरा।

इसको उद्देश्य-विधेय में बाँटिए -

उद्देश्य  -   वह

विधेय   -  पत्थर की तरह लुढ़क कर गिरा।

यह विभाजन तो ठीक है न!

यानी उद्देश्य 'वह' अकेले है।



डॉ. योगेन्द्रनाथ मिश्र

40, साईंपार्क सोसाइटी, वड़ताल रोड

बाकरोल-388315,

आणंद (गुजरात)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मई-जून 2025, अंक 59-60(संयुक्तांक)

  शब्द-सृष्टि मई-जून 2025, अंक  59 -60(संयुक्तांक)   व्याकरण विमर्श – क्रिया - बोलना/बुलाना/बुलवाना – डॉ. योगेन्द्रनाथ मिश्र कविता – 1 नार...