'सुर्खियों में आना'
डॉ. योगेन्द्रनाथ मिश्र
'सुर्खियों में आना' का अर्थ 'बहुत अधिक चर्चा में होना' कैसे बना होगा?
मुझे लगता है, 'सुर्खियों में आना' का मूल संबंध मुद्रण से है।
पत्र-पत्रिकाओं, पुस्तकों या अन्य वस्तुओं की छपाई सामान्यतः काली स्याही से पहले भी होती थी
और आज भी होती है।
पत्र-पत्रिकाओं में तथा कभी-कभी पुस्तकों में भी किसी शब्द,
वाक्यांश या पूरे वाक्य को विशेष महत्त्व देने के लिए,
विशेष उल्लेख करने के लिए या उसकी ओर पाठक का ध्यान आकृष्ट
करने के लिए लाल स्याही से छापा जाता था (आज भी छापा जाता है)।
तब से कोई घटना जब अधिक महत्त्वपूर्ण या विशेष बनकर लाल रंग में छपने लगी,
तो 'सुर्खियों में छपना' प्रयोग रूढ़ हो गया।
वही आगे चलकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आने पर 'सुर्खियों में आना' बन गया। कारण कि 'छपना' प्रिंट मीडिया से जुड़ा शब्द है।
डॉ. योगेन्द्रनाथ मिश्र
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें