बुधवार, 18 जनवरी 2023

प्रश्न शृंखला

 


डॉ. हसमुख परमार 

(1)     हिन्दी की किस बोली को ‘कौरवी’ भी कहा जाता है

(क) अवधी

(ख) ब्रज

(ग) खड़ी बोली

(घ) मैथिली


(2)     350 ई. के बाद ब्राह्मी लिपि की कितनी शैलियों का विकास हुआ

(क) दो

(ख) चार

(ग) तीन

(घ) पाँच


(3)     पश्चिमी हिन्दी की बोली नहीं है -

(क) ब्रज

(ख) बघेली

(ग) बुन्देली

(घ) कन्नौजी


(4)     किस शब्द में उपसर्ग नहीं है

(क) अपशकुन

(ख) अपमान

(ग) अपहरण

(घ) अपनापन


(5)     निम्न में से किस विदेशी हिन्दी सेवी विद्वान के अध्ययन का क्षेत्र रामकथा एवं कोश रहा है

(क) डॉ. ग्रियर्सन

(ख) फादर कामिल बुल्के

(ग) गिल क्राइस्ट

(घ) गार्सांद तासी


(6)     ‘प्राकृत-सर्वस्व’ ग्रंथ में अपभ्रंश के कितने भेद स्वीकार किए गये हैं

(क) 27

(ख)15

(ग) 29

(घ) 22


(7)     निम्न में से किस आधुनिक भारतीय आर्यभाषा का उद्भव शौरसेनी अपभ्रंश से नहीं हुआ

(क) राजस्थानी

(ख) पश्चिमी हिन्दी

(ग) मराठी

(घ) गुजराती


(8)     लिंक लैंग्वेज या सेतु भाषा का संबंध निम्न में से किस भाषा-रूप से है

(क) राजभाषा

(ख) सम्पर्क भाषा

(ग) संचार भाषा

(घ) माध्यम भाषा


(9)     भारतीय आर्यभाषाओं के विकास क्रम संबंधी सही विकल्प बताइए ।

(क) संस्कृत-पालि-प्राकृत-अपभ्रंश

(ख) अपभ्रंश-संस्कृत-प्राकृत-पालि

(ग) संस्कृत-प्राकृत-पालि-अपभ्रंश

(घ) प्राकृत-अपभ्रंश-संस्कृत-पालि


(10)   ‘में’ तथा ‘पर’ किस कारक के चिह्न हैं

(क) सम्बन्ध कारक

(ख) कर्म कारक

(ग) अपादान कारक

(घ) अधिकरण कारक


(11)   बद, ला, बे और बा मूलतः किस भाषा के उपसर्ग हैं

(क) उर्दू

(ख) संस्कृत

(ग) अंग्रेजी

(घ) हिन्दी


(12)   भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में राजभाषा संबंधी प्रावधान हैं

(क)     303-312

(ख) 335-340

(ग) 320-325

(घ) 343-351


(13)   ‘हिन्दी नई चाल में ढली’ निम्न में से किसका कथन है

(क) कामताप्रसाद गुरु

(ख) चन्द्रधरशर्मा गुलेरी

(ग) भारतेन्दु हरिशचंद्र

(घ) महावीरप्रसाद द्विवेदी


(14)   भाषाविज्ञान की किस शाखा के लिए अंग्रेजी में Morphology शब्द प्रचलित है

(क)     वाक्यविज्ञान

(ख) रूपविज्ञान

(ग) अर्थविज्ञान

(घ) ध्वनिविज्ञान


(15)   देवनागरी लिपि की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के संबंध मे कौन-सा विकल्प सही है

(क) खरोष्ठी लिपि-कुटिल लिपि-देवनागरी लिपि-गुप्त लिपि

(ख) ब्राह्मी लिपि-कुटिल लिपि-गुप्त लिपि-देवनागरी लिपि

(ग) ब्राह्मी लिपि - गुप्त लिपि - कुटिल लिपि - देवनागरी लिपि

(घ) सिन्धुघाटी की लिपि - गुप्त लिपि - कुटिल लिपि - देवनागरी लिपि

 

******************************************************

उत्तर –

1. (ग) 2. (क)  3. (ख) 4. (घ) 5. (ख)

6. (क) 7. (ग) 8. (ख) 9. (क) 10. (घ)

11. (क) 12. (घ) 13. (ग) 14. (ख) 15. (ग)




डॉ. हसमुख परमार


5 टिप्‍पणियां:

  1. प्रश्न श्रृंखला के तहत हिंदी के छात्रों के लिए बहुत ही अच्छी जानकारी आने वाले समय में भी आपसे बहुत कुछ जानने और सीखने को मिले ऐसी कामना करते हैं. प्रणाम सर🙏🙏 डॉ.भरत पी. वणकर प्राइमरी टीचर ,पावीजेतपुर

    जवाब देंहटाएं
  2. ખૂબ સરસ સાહેબ આવી રીતે બીજા પ્રશ્નો પણ મુકજો 🙏🏽

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत अच्छी और उपयोगी जानकारी। सुदर्शन रत्नाकर

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत उपयोगी जानकारी , हार्दिक धन्यवाद 🙏

    जवाब देंहटाएं

अप्रैल 2024, अंक 46

  शब्द-सृष्टि अप्रैल 202 4, अंक 46 आपके समक्ष कुछ नयेपन के साथ... खण्ड -1 अंबेडकर जयंती के अवसर पर विशेष....... विचार बिंदु – डॉ. अंबेडक...