बुधवार, 30 जुलाई 2025

शब्द संज्ञान

 

ज़मीन तथा ज़मीं

डॉ. योगेन्द्रनाथ मिश्र

ज़मीन तथा ज़मीं में कौन सही है?

ज़मीन तथा ज़मीं एक ही शब्द के दो रूप हैं।

मूल शब्द है ज़मीन।

ऐसा क्यों?

गीत-ग़ज़ल में एक मात्रा कम करने के लिए फ़ारसी में ज़मीन को ज़मीं कर दिया जाता है।

ऐसा केवल उन शब्दों में होता है, जिनके अंत में न ध्वनि/वर्ण होता है।

न एक नासिक्य व्यंजन है।

गीत-ग़ज़ल में एक मात्रा कम करने के लिए न का लोप कर दिया जाता है तथा न की उपस्थिति बताने के लिए या बनाए रखने के लिए शब्द में न के ठीक पहले आने वाले स्वर को अनुनासिक कर दिया जाता हैं।

ज़मीन में न के पहले ई स्वर है। न के लोप के बाद मौखिक स्वर ई अनुनासिक स्वर ईं में रूपांतरित हो जाता है।

जान  -  जाँ

हिन्दोस्तान - हिन्दोस्ताँ

जुनून  -  जुनूँ

ख़ून  -  खूँ

डॉ. योगेन्द्रनाथ मिश्र

40, साईंपार्क सोसाइटी, वड़ताल रोड

बाकरोल-388315,

आणंद (गुजरात)

 

2 टिप्‍पणियां:

जुलाई 2025, अंक 61

  शब्द-सृष्टि जुलाई 2025 , अंक 61 परामर्शक की कलम से.... – ‘सा विद्या या विमुक्तये’ के बहाने कुछेक नये-पुराने संदर्भ..... – प्रो. हसमुख प...