बुधवार, 30 जुलाई 2025

चोका

 


गुरु पूर्णिमा

प्रीति अग्रवाल

आषाढ़ मास

पूनो शुक्ल पक्ष की

गुरु पूर्णिमा

वेद व्यास जयंती

उत्सव आया

अमूल्य धरोहर

श्रद्धा सुमन

आओ करे अर्पण

महाभारत

श्रीमद्भगवत

रचनाकार

अठारह पुराण

वेदव्यास जी

सनातन धर्म के

गुरु महान

उनका आशीर्वाद

करके प्राप्त

मार्गदर्शन हेतु

कृतज्ञ होवें

पवित्र नदियों में

करके स्नान

पाकर शुभ-लाभ

दान-पुण्य से

जीवन अंधकार

दूर हटाएँ

आध्यात्मिक, शैक्षिक

गुरु प्रणाम

पाएँ शुभ आशीष

करके गुणगान !

-0-

 प्रीति अग्रवाल

कैनेडा

1 टिप्पणी:

  1. पत्रिका में स्थान देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीया पूर्वा जी!🙏

    जवाब देंहटाएं

जुलाई 2025, अंक 61

  शब्द-सृष्टि जुलाई 2025 , अंक 61 परामर्शक की कलम से.... – ‘सा विद्या या विमुक्तये’ के बहाने कुछेक नये-पुराने संदर्भ..... – प्रो. हसमुख प...