गुरुवार, 31 अगस्त 2023

उपलब्धि विशेष

 

चंद्रयान -3

रश्मि रंजन

 

साइकिल से चाँद तक की सुनो ये कहानी

चंद्रयान -3 विक्रम लैंडर की जुबानी

 

वर्षों के अथक प्रयास का परिणाम है आया

चाँद की जमीन पर भारत का परचम है लहराया

 

साराभाई के नेतृत्व में पहला रॉकेट था बनाया

भाभा, क़लाम के साथ ISRO जगमगाया

 

चंद्रयान -1 और 2 का मिशन रहा अनोखा

कोशिश रही सफल थोड़ा कदम डगमगाया

 

संकल्प अगर हो दृढ़ तो रास्ते बन जाते हैं

मंगल का मिशन कर पूरा चौथा देश कहलाया

 

चाँद पर अब इतिहास रचने की बारी थी

दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला प्रथम देश कहलाया

 

चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग करवा कर

भारत के वैज्ञानिकों ने कमाल कर दिखाया

 

विश्व गुरु बनेंगे हम भारत सर्वोच्च रहेगा

चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट की सफलता ने बतलाया

 


रश्मि रंजन

वड़ोदरा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अप्रैल 2024, अंक 46

  शब्द-सृष्टि अप्रैल 202 4, अंक 46 आपके समक्ष कुछ नयेपन के साथ... खण्ड -1 अंबेडकर जयंती के अवसर पर विशेष....... विचार बिंदु – डॉ. अंबेडक...