3
प्रेमचंद और
उनका साहित्य
(1)
निम्न में से प्रेमचंद की किस रचना में
पुनर्जन्म की धारणा/कथा है ॽ
(क) शतरंज के खिलाड़ी
(ख) पंच परमेश्वर
(ग) कर्मभूमि
(घ) कायाकल्प
(2)
‘प्रेमचंदः घर
में’, ‘प्रेमचंदः जीवन, कला और कृतित्व’, ‘कलम का मजदूरः प्रेमचंद’ तथा ‘प्रेमचंदः
विरासत का सवाल’ पुस्तकों के क्रमशः लेखक के संबंध में कौन-सा विकल्प सही है।
(क) शिवरानी
देवी - हंसराज रहबर - मदन गोपाल-डॉ. शिवकुमार मिश्र
(ख) डॉ.
रामविलास शर्मा - मदन गोपाल गुप्त - शिवरानी देवी - अमृतराय
(ग) अमृतरायः -
शिवरानी देवी - प्रकाशचंद्र गुप्त - हंसराज रहबर
(घ) डॉ.
गंगाप्रसाद विमल - डॉ. शिवकुमार मिश्र - शिवरानी देवी - हंसराज रहबर
(3)
प्रेमचंद का कौन-सा उपन्यास पहले उर्दू में ‘चौगाने
हस्ती’ नाम से लिखा गया थाॽ
(क) कर्मभूमि
(ख) सेवासदन
(ग) रंगभूमि
(घ) प्रेमाश्रम
(4)
डॉ. रामविलास शर्मा की पुस्तक है....
(क) कथाकार प्रेमचंद
(ख) प्रेमचंदः एक अध्ययन
(ग) प्रेमचंदः जीवन और कृतित्व
(घ) प्रेमचंद और उनका युग
(5)
प्रेमचंद के किस उपन्यास की कथा के केन्द्र में
अवध प्रांत के दो गाँव-बेलारी और सेमरी है ॽ
(क) गोदान
(ख) कर्मभूमि
(ग) कायाकल्प
(घ) रंगभूमि
(6)
प्रेमचंद के उर्दू उपन्यास ‘हमखुरमा व हमसवाब’
का अनुवाद है-
(क) सेवासदन
(ख) प्रेमा
(ग) प्रतिज्ञा
(घ) गबन
(7)
‘‘औरों की तरह
तुमने भी दूसरों का गला दबाया होता, उसकी जमा मारी होती, तो तुम भी भले आदमी होते।
तुमने कभी नीति को नहीं छोडा, यह उसी का दंड है।’’ - किसके कथन हैं
(क) शोभा
(ख) हीरा
(ग) धनिया
(घ) गोबर
(8)
निम्न रचनाओं
में से किस रचना के प्रमुख पात्र का संबंध पांडेपुर गाँव रहा है ॽ
(क) प्रतिज्ञा
(ख) रंगभूमि
(ग) कर्मभूमि
(घ) सेवासदन
(9)
प्रेमचंद के लेखकीय विकास क्रम में ‘सोजे वतन’
का प्रकाशन किस क्रम का है ॽ
(क) तृतीय
(ख) चतुर्थ
(ग) व्दितीय
(घ) प्रथम
(10)
निम्न में से
किस पत्र का संपादन प्रेमचंद ने नहीं किया ॽ
(क) सरस्वती
(ख) मर्यादा
(ग) माधुरी
(घ) जागरण
(11)
‘‘वास्तव में
क्षमा मानवीय भावों में सर्वोपरि है। दया का स्थान इतना ऊँचा नहीं। दया वह दाना
है, जो पोली धरती पर उगता है। इसके प्रतिकूल क्षमा वह दाना है, जो काँटों में उगता
है। दया वह धारा है, जो समतल भूमि पर बहती है, क्षमा कंकडों और चट्टानों में बहने
वाली धारा है। दया का मार्ग सीधा और सरल है, क्षमा का मार्ग टेढा और कठिन।’’ -
प्रस्तुत पंक्तियाँ प्रेमचंद के किस उप्यास से उद्धृत की गई हैं ॽ
(क) गोदान
(ख) रंगभूमि
(ग) कर्मभूमि
(घ) निर्मला
(12)
प्रकाशन वर्ष की
दृष्टि से औपन्यासिक रचनाओं का कौन-सा विकल्प सही है ॽ
(क) निर्मला -
सेवासदन - कर्मभूमि-गबन - कायाकल्प
(ख) कायाकल्प -
निर्मला - कर्मभूमि - गबन - सेवासदन
(ग) सेवासदन -
कायाकल्प - निर्मला - गबन - कर्मभूमि
(घ) कर्मभूमि -
निर्मला - सेवासदन - गबन - कायाकल्प
(13)
प्रेमचंद की
सम्पूर्ण कहानियों को ‘मानसरोवर’ के नाम से कितने भागों में प्रकाशित किया गया है ॽ
(क) आठ
(ख) चार
(ग) सात
(घ) पाँच
(14)
निम्न में से
किस उपन्यास में विशेषतः मध्यवर्गीय नारी का आभूषण-प्रेम दर्शाया गया है ॽ
(क) प्रतिज्ञा
(ख) गबन
(ग) कर्मभूमि
(घ) सेवासदन
(15)
‘‘उन्होंने
(प्रेमचंद ने) अपने को सदा मजदूर समझा। बीमारी की हालत में भी मृत्यु के कुछ दिन
पहले तक भी वे अपने कमजोर शरीर को लिखने के लिए मजबूर करते रहे। मना करने पर कहते हैं
कि मैं मजदूर हूँ, मजदूरी किए बिना मुझे भोजन करने का अधिकार नहीं।’’ किसके कथन
हैं ॽ
(क) डॉ.
रामविलास शर्मा
(ख) आ. हजारी
प्रसाद व्दिवेदी
(ग) डॉ. कमल
किशोर गोयनका
(घ) महेन्द्र
भटनागर
(16)
‘पूस की रात’
कहानी की मूल समस्या क्या है ॽ
(क) किसानों के
शोषण की समस्या
(ख) विधवा जीवन
की समस्या
(ग) अनमेल विवाह
की समस्या
(घ) कम्बल
खरीदने की समस्या
(17)
किस नाम से
प्रेमचंद के लेखकीय जीवन का श्रीगणेश हुआ ॽ
(क) नवाबराय
(ख) धनपतराय
(ग) प्रेमचंद
(घ) बम्बूक
(18)
प्रेमचंद को
बचपन में मित्रों द्वारा दिया गया नाम-
(क) धनपतराय
(ख) बम्बूक
(ग) मुंशी
प्रेमचंद
(घ) नवाबराय
(19)
‘‘राजनीति के
क्षेत्र में न हम गाँधीजी को भूला सकते हैं और न साहित्य के क्षेत्र में प्रेमचंद
को। संयोग यह कि न हम राजनीति के क्षेत्र में दूसरा गाँधी ही पा सके और न साहित्य
के क्षेत्र में दूसरा प्रेमचंद ही, दोनों ही अमर हैं- अजर हैं।’’ किसका मत है ॽ
(क) अमृतराय
(ख) डॉ.
रामविलास शर्मा
(ग) डॉ. सुरेश
सिन्हा
(घ) मदन गोपाल
(20)
‘ठगिनी क्यों
नयना झमकावे। ठगिनी!’ - किस कहानी की पंक्ति है ॽ
(क) पंच
परमेश्वर
(ख) सवासेर
गेहूँ
(ग) ठाकुर का
कुआँ
(घ) कफन
(21)
प्रेमचंद पर
साहित्यिक चोरी का आरोप लगाते हुए किसने ‘रंगभूमि’ तथा ‘प्रेमाश्रम’ को क्रमशः वैनिटी
फेयर (थैकरे) तथा ‘रिजरेक्शन’ (टाल्सटाय) की नकल घोषित किया ॽ
(क) ठाकुर
श्रीनाथसिंह
(ख) श्रीयुत
ज्योतिप्रसाद
(ग) श्री अवध
उपाध्याय
(घ)
मुद्राराक्षस
(22)
‘प्रेमचंद का
गोदानः यदि मैं लिखता’ - निबंध के लेखक कौन है ॽ
(क) जैनेन्द्र
(ख)
विश्वम्भरनाथ शर्मा ‘कौशिक’
(ग) राजेन्द्र
यादव
(घ) अज्ञेय
(23)
किस समयावधि को
हिन्दी उपन्यास के इतिहास में ‘प्रेमचंद युग’ कहा गया है ॽ
(क) 1920 से
1935
(ख) 1918 से
1936
(ग) 1912 से
1936
(घ) 1909 से
1936
(24)
‘‘हम हारे, तो
क्या, मैदान से भागे तो नहीं, रोए तो नहीं, धाँधली तो नहीं की। फिर से खेलेंगे,
जरा दम ले लेने दो, हार-हार कर तुम्हीं से खेलना सीखेंगे और एक न एख दिन हमारी जीत
होगी, जरूर होगी।’’.... किसके कथन हैं ॽ
(क) होरी
(ख) सूरदास
(ग) गोबर
(घ) तोताराम
(25)
‘प्रेमचंदः घर
में’ पुस्तक किसने लिखी है ॽ
(क) प्रेमचंद के
बेटे ने
(ख) प्रेमचंद की
बेटी ने
(ग) प्रेमचंद के
भाई ने
(घ) प्रेमचंद की
पत्नी ने
(26)
प्रेमचंद को ‘प्रेमचंद’
नाम किसने दिया ॽ
(क) गाँधी जी ने
(ख) रवीन्द्रनाथ
टैगोर ने
(ग) दयानारायण
निगम ने
(घ)
महावीरप्रसाद द्विवेदी ने
(27)
प्रेमचंद की
कहानी नहीं है -
(क) परदा
(ख) बोध
(ग) बड़े भाई
साहब
(घ) कजाकी
(28)
एक राजनीतिक
उपन्यास है -
(क) प्रतिज्ञा
(ख) गबन
(ग) सेवासदन
(घ) कर्मभूमि
(29)
किस कहानी में
जबरा नामक कुत्ते का वर्णन किया है ॽ
(क) पूस की रात
(ख) परमात्मा का
कुत्ता
(ग) कुतिया
(घ) मलबे का
मालिक
(30)
‘हंस’ का पहला
अंक किस वर्ष प्रकाशित हुआ ॽ
(क) 1933
(ख) 1930
(ग) 1934
(घ) 1931
(31)
‘कुछ विचार’
शीर्षक संग्रह में प्रेमचंद की किस प्रकार की रचनाएँ संगृहीत हैं ॽ
(क) सूक्तियाँ
(ख) पत्र
(ग) साक्षात्कार
(घ) निबंध
(32)
किस आलोचक ने ‘गोदान’
के स्थापत्य को ‘पूर्णतः समानान्तर स्थापत्य शैली’ की संज्ञा दी थी ॽ
(क) नंददुलारे
वाजपेयी
(ख) नलिन विलोचन
शर्मा
(ग) डॉ.
नगेन्द्र
(घ) इन्द्रनाथ
मदान
(33)
किस उपन्यास में
नैना और सुखदा नामक पात्र हैं ॽ
(क) सेवासदन
(ख) प्रेमाश्रम
(ग) रंगभूमि
(घ) कर्मभूमि
(34)
प्रेमचंद के
सोजे वतन में संगृहीत निम्न कहानियों में कौन-सी कहानी देश प्रेम के भाव को
व्यंजित नहीं करती ॽ
(क) सिल-ए-मातम(शोक
का पुरस्कार)
(ख)
इश्के-दुनिया व हुब्बे-वतन
(ग) यही मेरा
वतन है
(घ) शेख मखमूर
***************************************************************
उत्तर –
1. (घ) 2. (क) 3. (ग) 4. (घ) 5. (क) 6. (ख) 7. (घ) 8. (ख) 9.
(घ)
10. (क) 11. (ख) 12. (ग) 13. (क) 14. (ख) 15. (ख) 16. (क)
17. (क) 18. (ख) 19. (ग) 20. (घ) 21. (ग) 22. (क) 23. (ख)
24. (ख) 25. (घ) 26. (ग) 27. (क) 28. (घ)
29. (क) 30. (ख)
31. (घ) 32. (ख) 33. (घ) 34. (क)
ज्ञानवर्धक प्रश्नावली। सुदर्शन रत्नाकर
जवाब देंहटाएं