2
हिन्दी साहित्य का इतिहास (आदिकाल)
(1)
आचार्य
महावीरप्रसाद द्विवेदी ने आदिकाल के लिए किस नाम का प्रयोग किया ॽ
(क) जागरणकाल
(ख) बीजबपनकाल
(ग) रासोकाल
(घ) उदयकाल
(2)
इनमें से कौन
आदिकाल के कवि नहीं है ॽ
(क) चन्दबरदायी
(ख) अमीर खुसरो
(ग) मलूकदास
(घ) विद्यापति
(3)
‘चर्यापद’ किसका
ग्रंथ है ॽ
(क) शबरपा
(ख) कण्हपा
(ग) सरहपा
(घ) लुईपा
(4)
आदिकाल के
काव्यों में ज्यादातर किस भाषा का प्रयोग हुआ है ॽ
(क) डिंगल-पिंगल
(ख) पालि
(ग) पाकृत
(घ) खड़ीबोली
(5)
आचार्य रामचंद्रशुक्ल
के विचार से ‘रासो’ शब्द की व्युत्पत्ति किस शब्द से हुईॽ
(क) रसिक
(ख) रास
(ग) रासक
(घ) रसायण
(6)
‘बीसलदेव रासो’
के रचनाकार का नाम बताइए।
(क) जगनिक
(ख) उस्मान
(ग) नरपतिनाल्ह
(घ) चन्दबरदायी
(7)
किस प्रकार के
साहित्य में कुण्डलिनी योग तथा उससे जुड़े पारिभाषिक शब्दों - ब्रह्मरन्ध्र,
षटचक्र, अनहदनाद, इडा-पिंगला का प्रचुर मात्रा में प्रयोग हुआ है ॽ
(क) नाथ साहित्य
(ख) जैन साहित्य
(ग) लौकिक साहित्य
(घ)
रासो साहित्य
(8)
जहि मन पवन न
संचरइ, रवि ससि नाहि पवेस।
ताहि बट
चित्त विसाम करु, सरहे कहिअ उवेस ।।
– किस कवि की पंक्तियाँ हैं ॽ
(क) गोरखनाथ
(ख) सरहपा
(ग) शबरपा
(घ) जगनिक
(9)
हिन्दी काव्य में खड़ीबोली का प्रणयन करने वाले
कवि का नाम -
(क) अब्दुल रहमान
(ख) जगनिक
(ग) अमीर खुसरो
(घ) विद्यापति
(10)
इनमें से किस
साहित्य से कवि सरहपा जुड़े हैं ॽ
(क) सिद्ध साहित्य
(ख) रासो साहित्य
(ग) नाथ साहित्य
(घ)
जैन साहित्य
(11)
निम्न में से
कौन-सी रचना वीरगाथात्मक नहीं है ॽ
(क) परमालरासो
(ख) बीसलदेव रासो
(ग) कीर्तिपताका
(घ) खुमान
रासो
(12)
निम्न में से किसने अपभ्रंश को ‘पुरानी हिन्दी’
कहा ॽ
(क) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(ख) आ.रामचंद्र शुक्ल
(ग) गणपतिचंद्र गुप्त
(घ) चन्द्रधरशर्मा गुलेरी
(13)
आदिकालीन हिन्दी साहित्य की काव्य प्रवृत्ति
नहीं है -
(क) सिद्ध साहित्य
(ख) जैन साहित्य
(ग) लक्षण ग्रंथ
(घ) नाथ
साहित्य
(14)
अब्दुल रहमान की रचना है -
(क) संदेश रासक
(ख) वसन्त विलास
(ग) ढोला मारू रा दूहा
(घ)
कीर्तिपताका
(15)
आदिकाल को सिद्ध-सामन्त-काल किसने कहा ॽ
(क) डॉ. रसाल
(ख) राहुल सांकृत्यायन
(ग) डॉ. रामकुमार वर्मा
(घ) विश्वनाथप्रसाद मिश्र
(16)
गार्सां द तासी
के ‘इस्त्वार द ला लितरेत्युर एन्दुई ऐन्दुस्तानी’ में हिन्दी-उर्दू के कितने
कवियों का वृत्त संगृहीत है ॽ
(क) 750
(ख) 780
(ग) 748
(घ) 738
(17)
इनमें कौन-सी रचना अपभ्रंश प्रभावित रचना है ॽ
(क) जयन्द्र प्रकाश
(ख) भरतेश्वर-बाहुबलीरास
(ग) परमाल रासो
(घ) ढोला-मारू रा दूहा
(18)
‘पृथ्वीराज रासो’
महाकाव्य में कुल कितने समय (सर्ग) हैं ॽ
(क) 58
(ख) 69
(ग) 44
(घ) 64
(19)
‘‘मूल रासो शुक
और शुकी के संवाद रूप में ही लिखा गया था और आज तक प्राप्य संस्करण उसी के संक्षेप
रूप हैं।’’ पृथ्वीराज रासो की प्रमाणिकता के बारे में यह मत किसका है ॽ
(क) आ.रामचन्द्र शुक्ल
(ख) डॉ. रामकुमार वर्मा
(ग) पं. हजारीप्रसाद द्विवेदी
(घ) डॉ. नगेन्द्र
(20)
मुकरियाँ के रचयिता कौन है ॽ
(क) सरहपा
(ख) अब्दुल रहमान
(ग) विद्यापति
(घ) अमीर खुसरो
(21)
सिद्धों की संख्या कितनी मानी गई है ॽ
(क) चौरासी
(ख) नौ
(ग) बारह
(घ) उनहत्तर
(22)
‘‘वे
साम्प्रदायिक शिक्षा मात्र हैं, अतः शुद्ध साहित्य की कोटि में नहीं आ सकती।’’ -
सिद्ध साहित्य के संबंध में प्रस्तुत मत किसका है ॽ
(क) मिश्र बन्धु
(ख) डॉ. ग्रियर्सन
(ग) शिवसिंह सेंगर
(घ)
आ. रामचन्द्र शुक्ल
(23)
स्वयंभू,
पुष्पदंत, शालिभद्र सूरी, देवसन इत्यादि किस काव्यधारा के कवि हैं ॽ
(क) जैन
(ख) नाथ
(ग) लौकिक
(घ) रासो
(24)
निम्न में से
किस कवि को ‘अभिनव जयदेव’ की उपाधि से विभूषित किया गयाॽ
(क) अमीर खुसरो
(ख) विद्यापति
(ग) चंदबरदायी
(घ) शबरपा
(25)
लोककाव्य है -
(क) कीर्तिपताका
(ख) संदेश रासक
(ग) पृथ्वीराज रासो
(घ)
ढोला मारू रा दूहा
(26)
राहुल
सांकृत्यायन ने हिन्दी का पहला कवि किसे माना है ॽ
(क) शबरपा
(ख) सरहपा
(ग) पुष्पदंत
(घ) अमीर खुसरो
(27)
‘संदेश रासक’
रचना का काव्यरूप बताइए।
(क) महाकाव्य
(ख) लोककाव्य
(ग) खंडकाव्य
(घ) मुक्तक काव्य
(28)
निम्न में से
किसकी रचनाओं का संकलन पीताम्बर बडथ्वाल ने किया है ॽ
(क) गोरखनाथ
(ख) विद्यापति
(ग) अमीर खुसरो
(घ) चन्दबरदायी
(29)
निम्न में से कौन-सी रचना विद्यापति की नहीं है ॽ
(क) कीर्तिलता
(ख) कीर्तिपताका
(ग) पदावली
(घ) वसन्त विलास
(30)
खीर पकाई जतन से, चरखा दिया चला ।
आया कुत्ता खा गया, बैठी ढोल बजा ।
-
किस प्रकार की रचना का उदाहरण है ॽ
(क) दो सखुन
(ख) मुकरी
(ग) पहेली
(घ) ढकोसला
*********************************************************************
उत्तर –
1. (ख) 2. (ग) 3. (क) 4. (क) 5. (घ) 6. (ग) 7. (क) 8. (ख) 9. (ग)
10. (क) 11. (ख) 12. (घ) 13. (ग) 14. (क) 15. (ख) 16. (घ)
17. (ख)18. (ख) 19. (ग) 20. (घ) 21. (क) 22. (घ) 23. (क)
24. (ख) 25. (घ) 26. (ख) 27. (ग) 28. (क) 29. (घ) 30. (घ)
ये स्तम्भ जारी रखिए,हिंदी साहित्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है
जवाब देंहटाएं